उत्तराखंड

Dehradun: ठंड और गर्मी के बीच मौसम का उलटफेर

Admindelhi1
16 Feb 2026 1:49 PM IST
Dehradun: ठंड और गर्मी के बीच मौसम का उलटफेर
x

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में आगामी दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी और चमोली जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। वहीं रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भी मौसम बदलने के संकेत हैं।

इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले में भी हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाने और तापमान में गिरावट के आसार हैं।

देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम सामान्य बना रह सकता है, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पर्वतीय जिलों में ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है।

प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

Next Story