उत्तराखंड
Dehradun: मौसम विभाग की चेतावनी, उत्तराखंड में तेज बारिश की संभावना
Admindelhi1
6 July 2026 2:20 PM IST

x
उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश की संभावना, प्रशासन सतर्क
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत कई क्षेत्रों में सोमवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को उमस से राहत मिली है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पर्वतीय जिलों में तेज गर्जन, आकाशीय बिजली और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की भी आशंका जताई गई है।
प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।
Tagsदेहरादूनमौसम विभागचेतावनीउत्तराखंडतेज बारिशसंभावनाDehradunWeather DepartmentWarningUttarakhandHeavy RainPossibilityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





