
x
पहाड़ों में जमाव, मैदानों में कोहरे की चादर
देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में तथा देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की आशंका है।
मौसम विभाग ने कोहरे और पाले को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है। राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मौसम साफ है। सुबह-शाम ठंड हैं जबकि दोपहर में गुनगुनी धूप है।
Tagsदेहरादूनउत्तराखंडबदला मौसमठंडअसर तेजDehradunUttarakhandWeather changeColdIntense effectजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





