उत्तराखंड

Dehradun: लोकगायिका रिंकू राणा के निधन से शोक की लहर

Admindelhi1
6 March 2026 1:52 AM IST
Dehradun: लोकगायिका रिंकू राणा के निधन से शोक की लहर
x
"सड़क दुर्घटना में लोक कलाकार का निधन"

देहरादून: उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के बिछपुरी के पास एक सड़क दुर्घटना में थारू जनजाति की मशहूर लोक गायिका रिंकू राणा का निधन हो गया। लोकगायिका रिंकू राणा की सड़क दुर्घटना में माैत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुुसार लोकगायिका रिंकू राणा स्कूटी से अपनी भतीजी के साथ किसी कार्य से सितारगंज के सिसौना क्षेत्र में गई थीं। लौटते समय उनकी स्कूटी एक ट्रैक्टर टॉली से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल रिंकू राणा को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लाेक गायिका रिंकू राणा की माैत पर मुख्यमंत्री धामी ने गहरा दु:ख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने शोक सन्देश में कहा कि लोक संस्कृति और लोकसंगीत के संरक्षण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। लोक गायिका रिंकू राणा ने अपने गीतों के माध्यम से थारू समाज की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को व्यापक पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री ने पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Next Story