उत्तराखंड

Dehradun: सिल्वरसिटी मॉल में विक्रम हत्याकांड, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
23 Feb 2026 9:15 PM IST
Dehradun: सिल्वरसिटी मॉल में विक्रम हत्याकांड, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
x
"दो संदिग्धों को दबोचा गया"

देहरादून: शहर के डालनवाला क्षेत्र में पिछले दिनाें सिल्वरसिटी माल में हुई गोलीकांड की जांच में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना की साजिश में शामिल दाे लाेगाें काे अलग-अलग प्रांतों से गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह ने साेमवार काे पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 13 फरवरी को हुई घटना में शामिल दो मुख्य आरोपितों को अलग-अलग प्रांतों से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि मृतक विक्रम शर्मा की हत्या की साजिश कई माह पहले ही बनाई गई थी। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि प्रारंभ में उन्होंने विक्रम शर्मा को जमशेदपुर और नोएडा में मारने की योजना बनाई थी, लेकिन विक्रम के साथ अधिक लोगों के रहने के कारण इसे अंजाम नहीं दे पाए।

घटना से लगभग तीन माह पूर्व ,साजिश में शामिल एक आरोपित ने उस जिम में नामांकन कर लिया था,जिसमें विक्रम नियमित रूप से जाता था। घटना के दिन उसी आरोपित ने अपने अन्य साथियों को फोन के माध्यम से विक्रम के जिम में होने की जानकारी दी। हत्या के बाद आरोपितों ने हरिद्वार से रेंट पर ली गई स्कूटी और बाइक का इस्तेमाल करते हुए फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन और अन्य साक्ष्यों को बरामद कर जांच को और मजबूत किया।

एसएसपी देहरादून ने घटना में वांछित आरोपित पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस अब पूरे मामले में अन्य वांछित आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास जारी रखे हुए है।

Next Story