उत्तराखंड

Dehradun: धामी से विजय बहुगुणा की शिष्टाचार मुलाकात

Admindelhi1
17 March 2026 2:35 AM IST
Dehradun: धामी से विजय बहुगुणा की शिष्टाचार मुलाकात
x

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुलाकात के दौरान राज्य में चल रही विकास योजनाओं, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें राज्य के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक संवाद हुआ।

Next Story