उत्तराखंड
Dehradun:देहरादून में जीत के जश्न तिरंगे के साथ जमकर आतिशबाजी
Bharti Sahu 2
30 Jun 2024 10:17 AM IST

x
Dehradun देहरादून: टीम इंडिया की T20 World Cup 2024 में शानदार जीत पर देहरादून समेत उत्तराखंड में जगह जगह जश्न मनाया गया। राजधानी देहरादून में हजारों लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। शहर के चौराहों पर लोग तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। जिससे जगह जगह जाम की स्थिति बन गई। फिर भी लोग गाड़ियों पर खड़े होकर नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाने लगे।
मैच के दौरान लोगों की सांसे थमी रही। इस बीच जैसे ही अंतिम ओवर आया तो लोग सड़कों पर नजर आने लगे। देहरादून के घंटाघर पर हजारों लोग जमा हो गए। एक एक गेंद पर लोगों का रिएक्शन सामने आने लगा। तिरंगा लेकर हर कोई जीत की दुआ करता रहा।
TagsDehradunजीतजश्नतिरंगेआतिशबाजी Dehradunvictorycelebrationtricolourfireworks जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





