उत्तराखंड

Dehradun: उत्तराखंड दौरा संगठन को मजबूत करने का माध्यम: महेंद्र भट्ट

Admindelhi1
27 May 2026 11:14 AM IST
Dehradun: उत्तराखंड दौरा संगठन को मजबूत करने का माध्यम: महेंद्र भट्ट
x
बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मान में रहा राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगामी उत्तराखंड दौरे को संगठन की सबसे पहली और मजबूत इकाई ‘बूथ’ और कार्यकर्ताओं के सम्मान को समर्पित बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और बूथ कार्यकर्ताओं के बीच सीधा संवाद ही भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाता है।

मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित तैयारी बैठकों के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार सहित प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, मीडिया और सोशल मीडिया टीम के साथ समन्वय बैठकें कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा अपनी सभी सांगठनिक गतिविधियों का केंद्र बूथ को मानकर आगे बढ़ती है। इसी परंपरा के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा भी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का बूथ अध्यक्ष के घर जाना, बूथ समिति के सदस्यों से संवाद करना और उनका फीडबैक लेना संगठन में कार्यकर्ताओं के महत्व को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार दोनों में ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत पर कार्य करती है। संगठन के अंतिम छोर पर खड़े कार्यकर्ताओं तक शीर्ष नेतृत्व की सीधी पहुंच ही पार्टी की कार्यपद्धति की विशेषता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनावी जीत-हार से अलग कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और संगठन को आगामी चुनावों के लिए और अधिक मजबूत बनाएगा।

Next Story