उत्तराखंड

Dehradun: उत्तराखंड को केंद्र से 264.50 करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता स्वीकृत

Admindelhi1
11 March 2026 1:48 AM IST
Dehradun: उत्तराखंड को केंद्र से 264.50 करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता स्वीकृत
x

देहरादून: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को शहरी भूमि एवं नियोजन सुधारों को प्रोत्साहन देने के लिए 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता (ऋण) स्वीकृत की है। यह सहायता पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना (एसएएससीआई) 2025–26 के तहत भाग–एक्सए (शहरी भूमि एवं योजना सुधार) के अंतर्गत प्रदान की गई है।

आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की अनुशंसा पर यह राशि राज्य सरकार को स्वीकृत की गई। राज्य सरकार ने प्रोत्साहन राशि के लिए पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से प्रस्ताव प्रस्तुत किया था, जिसे सक्षम प्राधिकारी ने स्वीकार करते हुए मंजूरी प्रदान की। केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत पूरी राशि एकमुश्त किस्त में जारी कर दी गई है। यह धनराशि राज्य में प्रस्तावित विभिन्न पूंजीगत परियोजनाओं पर व्यय की जाएगी, जिससे शहरी विकास, भूमि प्रबंधन और नियोजन सुधारों को गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्यों के बुनियादी ढांचे के विकास को निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय सहायता उत्तराखंड में योजनाबद्ध शहरी विकास, आधुनिक भूमि प्रबंधन प्रणाली और सुदृढ़ आधारभूत ढांचे के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में सुव्यवस्थित विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे प्रदेश के शहरों में संतुलित एवं टिकाऊ विकास को बल मिलेगा।

Next Story