उत्तराखंड

Dehradun: ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटका पर्यटक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Admindelhi1
4 Oct 2025 11:46 AM IST
Dehradun: ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटका पर्यटक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
x

देहरादून: वासुकीताल ट्रैक पर भ्रमण करने वाले दल से भटके एक सदस्य को एसडीआरएफ टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।

सेक्टर मजिस्ट्रेट, केदारनाथ को 2 अक्टूबर की मध्यरात्रि को सूचना मिली कि वासुकीताल ट्रैक पर भ्रमण करने वाले दल का एक सदस्य रास्ता भटक गया है। सूचना पर तत्काल एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में रेस्क्यू के लिए रवाना हुई। टीम को लगभग 9 किलोमीटर कठिन और खतरनाक मार्ग तय करते हुए रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। खोज के दौरान लापता व्यक्ति गहरी खाई के पास फंसा मिला। करीब 8 घंटे के कठिन प्रयास के बाद एसडीआरएफ ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला और केदारनाथ पहुंचाया। लापता व्यक्ति का नाम जयप्रकाश, उम्र 32 वर्ष, निवासी पलवल, हरियाणा है।

Next Story