उत्तराखंड

Dehradun: सचिवालय रक्षक संघ को मिली नई कार्यकारिणी, सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

Admindelhi1
17 Aug 2026 3:42 PM IST
Dehradun: सचिवालय रक्षक संघ को मिली नई कार्यकारिणी, सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए
x
सचिवालय रक्षक संघ में निर्विरोध चुनाव, नई कार्यकारिणी का गठन

देहरादून: उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ के साेमवार काे हुए द्विवार्षिक चुनाव में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। विनयपाल सिंह को अध्यक्ष, पूनम को उपाध्यक्ष और दिनेश उनियाल को महासचिव चुना गया। चुनाव सचिवालय में आयोजित आम सभा के दौरान संपन्न हुए।

मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं संघ के संरक्षक और मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट ने बताया कि नई कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। निर्वाचन में विनयपाल सिंह को अध्यक्ष, पूनम को उपाध्यक्ष और दिनेश उनियाल को महासचिव चुना गया।

राकेश रयाल और हेमा चन्द को संयुक्त सचिव व मनोज पंवार को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं आशीष कुमार, नीरज कुमार, नीशू, सूचिता, विशाल और रीना नेगी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए संगठन की एकजुटता, कर्मचारियों के हितों और संघ की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Next Story