उत्तराखंड

Dehradun: छात्रों की मेहनत का परिणाम: मुख्यमंत्री धामी

Admindelhi1
25 April 2026 1:46 PM IST
Dehradun: छात्रों की मेहनत का परिणाम: मुख्यमंत्री धामी
x

देहरादून: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से शनिवार काे घोषित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री धामी ने सफल सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके परिजनों को भी बधाई दी है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ छात्र अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हो सके हैं, उन्हें हतोत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है। धैर्य, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से वे निश्चित रूप से भविष्य में सफलता प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री ने परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की।

Next Story