उत्तराखंड

Dehradun: पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास की गूंज: अनिल बलूनी

Admindelhi1
10 Nov 2025 5:03 PM IST
Dehradun: पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास की गूंज: अनिल बलूनी
x

देहरादून: गढ़वाल लोकसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

गढ़वाल लोकसभा सांसद ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास, संघर्षशील जनआंदोलन और हमारे आंदोलनकारियों के अदम्य साहस को नमन करने का दिन है। उन असंख्य वीरों, माताओं-बहनों और युवाओं के बलिदान के कारण ही आज हम देवभूमि उत्तराखंड के स्वतंत्र अस्तित्व का उत्सव मना रहे हैं। उत्तराखंड की आत्मा उसकी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति में बसती है।

उन्होंने रजत जयंती पर प्रधानमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बनाते हुए कहा कि स्मारक डाक टिकट उत्तराखंड के गौरव, संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक बनेगा। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड आगमन केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि देवभूमि के प्रति उनके आत्मीय जुड़ाव और विशेष स्नेह का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में चारधाम ऑलवेदर रोड, रेल संपर्क, सीमांत क्षेत्रों का पुनर्निर्माण, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में हो रहा अभूतपूर्व परिवर्तन प्रदेश के उज्जवल भविष्य का परिचायक है।हमारा लक्ष्य है एक ऐसा विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध उत्तराखंड बनाना जो अपनी संस्कृति पर गर्व करें,युवाओं को अवसर दें, सीमांत क्षेत्रों को सशक्त बनाए और हर परिवार तक विकास की रोशनी पहुंचाए।

Next Story