उत्तराखंड

Dehradun: धामी सरकार का कार्यकाल, स्वर्णिम युग का आगाज़

Admindelhi1
23 March 2026 10:26 AM IST
Dehradun: धामी सरकार का कार्यकाल, स्वर्णिम युग का आगाज़
x

देहरादून: उत्तराखण्ड में धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ने इसे विकास, सुशासन और जनकल्याण का महत्वपूर्ण चरण बताते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों को रेखांकित किया है। पार्टी नेताओं ने महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे के विकास को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया है।

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने रविवार काे एक बयान जारी कर कहा कि चार साल के कार्यकाल को “विकास के स्वर्णिम युग की शुरुआत” है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में साहसी और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ढांचागत विकास, कनेक्टिविटी, पर्यटन, उद्योग, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में व्यापक प्रगति हुई है, जिसका प्रभाव आमजन के जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने महिला सशक्तिकरण को सरकार की प्रमुख उपलब्धि बताते हुए कहा कि बीते चार वर्षों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 5 लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनी हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सरकार ने पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों में कार्रवाई, नकल विरोधी सख्त कानून और 30 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों का पारदर्शी वितरण सरकार की उपलब्धियों में शामिल है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार योजनाओं, पर्यटन और चारधाम यात्रा से जुड़े क्षेत्रों में लाखों लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं। साथ ही सड़क, स्वास्थ्य और डिजिटल सेवाओं के विस्तार से राज्य के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिली है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिली है और जनता का विश्वास सरकार के साथ बना हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी समय में भी विकास की यह गति जारी रहेगी और राज्य नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Next Story