उत्तराखंड

देहरादून: बुधवार को भी जारी रहा आयुर्वेद विवि में छात्रों का धरना प्रदर्शन जानिए पूरा मामला

Admin Delhi 1
20 April 2022 3:48 PM IST
देहरादून: बुधवार को भी जारी रहा आयुर्वेद विवि में छात्रों का धरना प्रदर्शन जानिए पूरा मामला
x

देहरादून न्यूज़: आयुर्वेद विवि में ज्यादा फीस वसूलने के खिलाफ छात्रों का धरना बुधवार को भी जारी है। वहीं इस मामले में गठित कमेटी इस मामले में अपनी रिपोर्ट दे सकती है। विवि में राज्य कोटा के तहत प्रवेश लेने वाले छात्र को 48 हजार रुपये सालाना शुल्क देना होता है। सेल्फ फाइनेंस-ऑल इंडिया कोटा के तहत यह शुल्क एक लाख 20 हजार रुपये सालाना था, जिसे आयुष मंत्रालय के एक आदेश के तहत राज्य कोटा के समान कर दिया गया।

लेकिन विवि में अभी भी ज्यादा शुल्क लिया जा रहा है। जिसका छात्र विरोध कर रहे हैं। इस मामले में कुलपति की ओर से चार सदस्यीय कमेटी का किया गया है, जो संभवत: शाम तक रिपोर्ट दे सकती है।

Next Story