उत्तराखंड
Dehradun: तेज रफ्तार बस से टक्कर , हादसे में घायल हुई छात्रा ने तोड़ा दम
Tara Tandi
30 Nov 2024 12:29 PM IST

x
Dehradun देहरादून : बस से हुई टक्कर में घायल हुई इंजीनियरिंग की छात्रा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद से छात्रा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
तेज रफ़्तार बस से हुई थी छात्रा की टक्कर
बता दें प्रियंका (20) पुत्री अंकुश मूल निवासी महाराष्ट्र ग्राफिक एरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी. गुरुवार शाम को कॉलेज से लौटते हुए सड़क क्रॉस कर रही छात्रा को तेज रफ़्तार बस ने टक्कर मार दी. हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई.
सड़क हादसे में घायल हुई छात्रा ने तोड़ा दम
छात्रा को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां छात्रा ने दम तोड़ दिया. बेटी की मौत के बाद से छात्रा के परिजनों में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने मृतका के शव का अपने पैतृक गांवमें ही अंतिम संस्कार किया.
TagsDehradun तेज रफ्तार बस टक्करहादसे घायलछात्रा तोड़ा दमDehradun high speed bus collisionaccident injuredstudent diesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





