उत्तराखंड

Dehradun: प्रेमनगर में कार को बहा ले गया तेज पानी, हादसे में दो लोगों की मौत

Admindelhi1
1 Sept 2026 4:36 PM IST
Dehradun: प्रेमनगर में कार को बहा ले गया तेज पानी, हादसे में दो लोगों की मौत
x
प्रेमनगर में उफनते बरसाती पानी का कहर, कार बहने से दो लोगों की मौत

देहरादून: देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के लोअर कंडोली-पौंधा रोड पर कंडोली पुल के पास देर रात तेज बरसाती पानी के तेज बहाव में एक कार बह गई। हादसे में कार सवार एक युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक युवती को एसडीआरएफ ने घायल अवस्था में रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार, डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और प्रतिकूल मौसम के बीच सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सर्च अभियान के दौरान घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा घायल अवस्था में मिलीं। एसडीआरएफ ने उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर पुलिस के सुपुर्द किया।

इसके बाद सर्चिंग के दौरान अक्षय पुत्र मुकेश (20), निवासी जयपुर, राजस्थान तथा एक अन्य युवती के शव बरामद किए गए। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Next Story