उत्तराखंड

Dehradun: जितेंद्र की मौत के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी: मुख्यमंत्री धामी

Admindelhi1
23 Aug 2025 2:33 PM IST
Dehradun: जितेंद्र की मौत के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी: मुख्यमंत्री धामी
x

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जितेंद्र आत्महत्या मामले में परिजनों से फोन पर बातचीत की है। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि पुलिस को मामले की गहन और तत्परता से जांच के निर्देश दिए गए हैं। पौड़ी जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया और एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने आज मृतक जितेंद्र कुमार के परिजनों से मिलकर उनको मामले में अबतक हुई कार्रवाई की जानकारी दी है।

पौड़ी कोतवाली क्षेत्र में युवक जितेंद्र कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पूर्व, उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कुछ व्यक्तियों पर रुपये ठगने का आरोप लगाया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु चमोली को देहरादून से गिरफ्तार किया है।

Next Story