उत्तराखंड

Dehradun: राज्य आंदोलनकारियों का आंदोलन जारी, नियुक्तियों की मांग को लेकर 70वें दिन भी धरना

Admindelhi1
24 Aug 2026 12:30 PM IST
Dehradun: राज्य आंदोलनकारियों का आंदोलन जारी, नियुक्तियों की मांग को लेकर 70वें दिन भी धरना
x
राज्य आंदोलनकारियों का सरकार के खिलाफ धरना जारी, 70वें दिन भी उठाई नियुक्तियों की मांग

देहरादून: वर्ष 2024 में अधिनियम बनने के बावजूद वर्ष 2013 से लंबित नियुक्तियों की मांग को लेकर आंदोलनरत राज्य आंदोलनकारियों का संयुक्त मंच के बैनर तले शहीद स्मारक, देहरादून में धरना और क्रमिक अनशन रविवार को 70वें दिन भी जारी रहा।

क्रमिक अनशन पर मंच संयोजक अंबुज शर्मा, विकासनगर के राम किशन और खटीमा की सुनीता ठाकुर बैठे। मंच संयोजक अंबुज शर्मा ने बताया कि आंदोलन 70वें दिन में प्रवेश कर चुका है। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट को दिए गए सात दिन के अल्टीमेटम का भी पांचवां दिन पूरा हो गया है।

धरना स्थल पर आयोजित आपात बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। मंच के अनुसार, बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि आगामी दो कार्य दिवसों में सरकार उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लेती है तो बुधवार को आंदोलनकारी कोई भी आत्मघाती कदम उठा सकते हैं। मंच ने इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होने की बात कही।

धरना स्थल पर अल्मोड़ा से मोहन चंद्र शर्मा, रामनगर से नवीन नैथानी, पंकज सिंह रावत, प्रभात डंडरियाल, विशंभर दत्त बोंठियाल, रेखा शर्मा, शेर सिंह लटवाल, अतुल सिंह भंडारी, क्रांति अभिषेक, चमन सिंह चौहान, सतेंद्र नौंगाई, भीम सिंह, गिरीश चंद्र भट्ट, अभिषेक रावत, दुर्गा बहादुर क्षेत्री, बलबीर सिंह नेगी, पुरुषोत्तम सेमवाल, रुकम पोखरियाल, सुरेश नेगी, द्वारिका बिष्ट, पूरन सिंह लिंगवाल, सुधीर नारायण शर्मा, सुभागा फर्स्वाण और भरत पड़ियार समेत कई लोगों ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।

Next Story