उत्तराखंड
Dehradun: रजत जयंती वर्ष में 3 नवम्बर से विशेष सत्र का आयोजन
Admindelhi1
20 Oct 2025 8:53 AM IST
x
देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में 3 और 4 नवंबर को देहरादून में विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने राज्यपाल की अनुमति के बाद इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। यह विशेष सत्र उत्तराखंड राज्य 9 नवंबर को अपने स्थापना के 25 साल पूरे करने जा रहा है।
उत्तराखंड राज्य की पंचम विधान सभा का 'विशेष सत्र' 3 नवम्बर एवं 4 नवम्बर को 11 बजे पूर्वाह्न से विधानसभा भवन, देहरादून में आहूत किया जाएगा। विशेष सत्र की तैयारी में विधानसभा सचिवालय जुटा हुआ है।
धामी सरकार 25 साल राज्य स्थापना के पूरे होने पर रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाएगी। इसी उपलक्ष्य में नवंबर में ही विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आहूत होगा। दो दिन के सत्र में राज्य के अब तक की उपलिब्धयों, भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
Tagsदेहरादूनरजत जयंतीवर्ष3 नवम्बरविशेष सत्रआयोजनDehradunSilver JubileeYear3 NovemberSpecial SessionEventजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





