उत्तराखंड

Dehradun: भाजपा को झटका, नेता ने कांग्रेस जॉइन की

Admindelhi1
16 Aug 2025 7:32 PM IST
Dehradun: भाजपा को झटका, नेता ने कांग्रेस जॉइन की
x

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा की उपस्थिति में शनिवार काे कई लोगों पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर करन माहरा ने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और इसी का असर है कि कांग्रेस से लोग जुड़ रहे हैं।

धर्मपुर विधानसभा के मथुरावाला क्षेत्र में वार्ड नंबर 85 स्थित आशीर्वाद एंक्लेव में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान नवीन छेत्री संग दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने पार्टी में शामिल सदस्यों को कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि यह कांग्रेस की विचारधारा की जीत है।

महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा राज में बिगड़ती कानून व्यवस्था से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। बेरोजगारी युवाओं में आक्रोश पनप रहा है। यही कारण है लोगों का भाजपा से अब मोह भंग होने लगा है ।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में एके बहुगुणा, जीपी ममगाई, आयुष भट्ट, शोभा भट्ट, उर्मिला भट्ट, पविता पंवार, रीता रमोला, संतोषी रावत, अंजू बिष्ट, अनीता डोभाल, अनुराधा गुसाईं, अखिलेश भट्ट, शिवशरण थलवाल, दिनेश बगियाल, सुनील उनियाल, राकेश बिजलवान, आशा थापा, सोहन शाही, सुचित्रा छेत्री, अर्चना थापा, राजकुमार सिंह छेत्री, सुरेंद्र थापा, आनंद सिंह छेत्री, राजेश थापा, रत्ना देवी, भीमकला देवी, ठाकुर मलपुन, आनंद सिंह बिष्ट, कैलाश मैथानी, सतीश नेगी, राधिका नेगी सहित अनेक स्थानीय नागरिक शामिल थे।

Next Story