उत्तराखंड

Dehradun: देहरादून सहित कई जगह मनाया आरएसएस ने दिवस

Admindelhi1
26 Jan 2026 4:02 PM IST
Dehradun: देहरादून सहित कई जगह मनाया आरएसएस ने दिवस
x

देहरादून: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने देहरादून सहित पूरे प्रदेश में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने पर बल दिया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने राष्ट्र सेवा के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया ।

देहरादून स्थित 15 तिलक रोड में आरएसएस प्रांत मुख्यालय पर प्रांत कार्यालय प्रमुख एवं दक्षिण महानगर संघचालक कैलाश मैलाना ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर कैलाश मैलाना ने कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान के अक्षरशः पालन करते हुए देश, समाज और अपने गली-मोहल्ले के हित में कार्य करने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने ‘पंच परिवर्तन’ पर जोर देते हुए कर्तव्यबोध के साथ समाज जागरण में प्रत्येक व्यक्ति से योगदान देने की अपील की ।

कार्यक्रम में प्रांत सह कुटुंब प्रबोधन प्रमुख अनिल नंदा, विभाग प्रचारक धनंजय, प्रदीप, देवराज, सुनील कलशी, वीरेंद्र गोयल, राजकुमार सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। वहीं, राजपुर रोड स्थित विश्व संवाद केंद्र में उत्तर महानगर के संघचालक चंद्रगुप्त विक्रम ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन संविधान की रक्षा करते हुए अपने कर्तव्यों के पालन और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेने का है। उन्होंने नागरिकों से सामाजिक समरसता, स्वदेशी सोच और पर्यावरण संरक्षण को अपनाने का आह्वान किया ।

Next Story