
x
देहरादून: चमोली जिले के विकासखंड ज्योर्तिमठ के हिलंग उर्गम मोटर मार्ग पर सलना के पास बुधवार देर रात एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन उर्गम से सलूर की ओर जा रहा था। वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया गया है। ब्लॉक प्रमुख ज्योतिर्मठ अनूप नेगी ने बताया कि स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तीन घायलों को अस्पताल भेजा गया। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया कि दुघर्टना में कमलेश सिंह पुत्र मुरली सिंह चालक उम्र 25 निवासी पल्ला, मिलन पुत्र मनोहर सिंह 28 निवासी सलूड व पूरण सिंह पुत्र धन सिंह उम्र 55 साल घायल हुए हैं। जबकि कन्हैया सिंह पुत्र धीरेन्द्र सिंह लगभग 20 साल व धूर्व पुत्र कुशाल सिंह निवासी सलूड की मौके पर ही मौत हो गई।
Tagsदेहरादूनसड़कहादसे5 लोगप्रभावितदो की मौतDehradunroadaccident5 peopleaffectedtwo deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





