उत्तराखंड

Dehradun: यूकेडी कार्यकर्ताओं पर झूठे आरोपों के खिलाफ रमोला ने जताई चिंता

Admindelhi1
28 March 2026 8:32 PM IST
Dehradun: यूकेडी कार्यकर्ताओं पर झूठे आरोपों के खिलाफ रमोला ने जताई चिंता
x

देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के महानगर अध्यक्ष प्रबीन चन्द रमोला ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमें वापस नहीं हुए तो आंदोलन होगा।

रमोला ने शनिवार को केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दिनों उन्होंने निजी स्कूलों में शुल्क वृद्धि, गरीब परिवारों के बच्चों को प्रवेश से वंचित रखने और निजी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के वेतन न देने को लेकर देहरादून जिलाधिकारी के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा था। ज्ञापन सौंपने के दो दिन बाद जिस प्रकार से उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ झुठे मुकदमे दर्ज किये गए, यह सत्तासीन दल द्वारा पोषित शिक्षा माफियाओं की बौखलाहट को साफ दर्शाता है। उन्होंने कहा कि झूठे मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं, लेकिन जिला प्रशासन से अपेक्षा करते हैं कि वह इन मुकदमों को तत्काल वापस लें, अन्यथा जन आंदोलन खड़ा किया जायेगा।

Next Story