
x
Dehradun देहरादून : राजधानी देहरादून में देर रात से सुबह तक बारिश जारी रही। इस दौरान कारगी क्षेत्र की मदीना मस्जिद कॉलोनी में शहीद अंसारी का दो मंजिला घर भरभराकर ढह गया।
वहीं एक अन्य मकान भी गिर गया। गनीमत रही कि मकान के ढहने की आशंका पर पहले ही परिवार वालों को घर से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, शहर में कई मार्गों पर जलभराव भी हुआ और कई जगह पर पुश्ते टूटने से खतरा बढ़ गया है।
जिसके चलते एसएसपी अजय सिंह हर स्थिति की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। बरसात के कारण मालसी जू पुलिया के पास सड़क का किनारा धंस गया। जिसके चलते इस मार्ग पर भारी वाहनो को प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस ने मसूरी जाने वाले पर्यटकों से अनुरोध किया कि उस मार्ग का प्रयोग कम से कम करते हुए अन्य वैकल्पिक मार्गों से जाएं।
Tagsकारगी ग्रांटमकानजमींदोजKargi granthouselandजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





