उत्तराखंड

Dehradun: पटेलनगर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सुरक्षा पर सवाल

Admindelhi1
13 Feb 2026 5:40 PM IST
Dehradun: पटेलनगर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सुरक्षा पर सवाल
x

देहरादून: देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में शुक्रवार को चंद्रबनी श्मशान घाट के पास नाले में एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कंट्रोल रूम से इस की सूचना मिलते ही कोतवाली पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया।

फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की। प्रारंभिक निरीक्षण में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की स्पष्ट चोट या खरोंच के निशान नहीं पाए गए।

पुलिस को मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज भी बरामद नहीं हुए। आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस ने शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Next Story