उत्तराखंड
Dehradun: नई टिहरी में पुलिस कल्याण योजनाओं को मिलेगी नई जमीन
Admindelhi1
1 Aug 2026 9:56 AM IST

x
पुलिस सुविधाओं के विस्तार के लिए निःशुल्क भूमि आवंटित
देहरादून: मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार ने नई टिहरी में पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए 90 वर्गमीटर रिक्त भूमि निःशुल्क आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की है।
शासन के अनुसार टिहरी गढ़वाल में पुलिस विभाग को आवंटित आवासीय भवन संख्या-12, सी-ब्लॉक टाइप-3 के समीप स्थित 90 वर्गमीटर भूमि पुलिस विभाग के कल्याणार्थ निःशुल्क दी जाएगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने जिलाधिकारी एवं पुनर्वास निदेशक, टिहरी बांध परियोजना को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय से पुलिस विभाग के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास में सहायता मिलेगी तथा पुलिस कर्मियों के कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।
Tagsदेहरादूननई टिहरीपुलिस कल्याणयोजनाओंनई जमीनDehradunNew TehriPolice WelfareSchemesNew Landजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





