उत्तराखंड

Dehradun: साइबर फ्रॉड गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Admindelhi1
23 Jun 2026 8:51 AM IST
Dehradun: साइबर फ्रॉड गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
x
साइबर अपराध मामले में पुलिस को मिली सफलता

देहरादून: पुलिस ने 25 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में दो लोगों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। इनके पास से विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड, पासबुक, चेकबुक, बैंक खाता खोलने के फॉर्म, सिम कार्ड व मोबाइल फोन बरामद किया है।

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखंड के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने साइबर ठगी के सम्बन्ध में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि अज्ञात साइबर ठगों द्वारा उनका मोबाइल फोन हैक कर उनकी ई-मेल आईडी एवं मोबाइल नम्बर परिवर्तित कर उनकी कम्पनी के बैंक खाते से लगभग 24.95 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गयी। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। घटना में प्रयुक्त बैंक खातों, रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर की जानकारी के लिए संबंधित बैंक, सर्विस प्रदाता कम्पनियों आदि से डेटा प्राप्त किया गया। प्राप्त डेटा के विश्लेषण के बाद 14 जून काे एक पुलिस टीम पश्चिम बंगाल रवाना की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बंगाल के रानाघाट से घटना में संलिप्त दो लोगों तपन बिस्वास (45) और उत्तम कुमार दास (38) को गिरफ्तार किया।

Next Story