उत्तराखंड
Dehradun: पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार, उगला हादसे वाली रात का सच
Tara Tandi
13 March 2025 5:25 PM IST

x
Dehradun देहरादून : राजधानी देहरादून में बुधवार रात चार मजदूरों को रौंदने वाली मर्सिडीज को 22 साल का युवक चला रहा था. उस युवक के साथ उसके 12 साल का भांजा भी था. देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी. जांच में पता चला कि गाड़ी की स्पीड 70-75 किलोमीटर प्रति घंटे थी.
हादसे में चार श्रमिकों की हुई थी मौत
बता दें बुधवार रात को राजपुर रोड में एक मर्सिडीज़ कार ने चार व्यक्तियों को कुचल दिया. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. देर रात चंडीगढ़ नंबर की कार ने छह लोगों को कुचल दिया, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल हैं. चारों मृतक श्रमिक हैं. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था.
खाली प्लॉट से बरामद हुई थी मर्सिडीज़ कार
चश्मदीदों की माने तो कार ने चारों श्रमिकों को कुछ दूर तक घसीटा. जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और चालक की तलाश के लिए चेकिंग अभियान चलाया. गुरुवार सुबह पुलिस ने सहस्त्रधारा क्षेत्र में खाली प्लाट से कार को बरामद कर लिया था. 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
TagsDehradun पुलिसआरोपियों गिरफ्तारउगला हादसे सचDehradun policeaccused arrestedrevealed the truth about the accidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





