उत्तराखंड

Dehradun पुलिस ने 4.05 किलो गांजे के साथ एक तस्कर अरेस्ट

Tara Tandi
28 Nov 2024 12:11 PM IST
Dehradun पुलिस ने 4.05 किलो गांजे के साथ एक तस्कर अरेस्ट
x
Dehradun देहरादून: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज है. पुलिस ने बीते बुधवार को मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को अरेस्ट किया है.
4.05 किलो गांजे के साथ एक तस्कर अरेस्ट
पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है. इसी क्रम में 27 नवंबर को कोतवाली डोईवाला पर गठित ANTF की टीम संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी.
आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
चेकिंग के दौरान पुलिस ने बालकुआंरी कट के पास लालतप्पड डोईवाला से निर्मल सिंह पुत्र मगन सिंह हाल निवासी हरिद्वार मूल निवासी बिजनौर को 4 किलो 5 ग्राम अवैध गांजे के साथ अरेस्ट किया है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.
Next Story