उत्तराखंड

देहरादून: पुलिस और एसओजी की टीम ने फ्रांस निवासी एक महिला को 1.40 किलो चरस के साथ किया गिरफ्तार

Shiddhant Shriwas
20 Feb 2022 11:42 AM GMT
देहरादून: पुलिस और एसओजी की टीम ने फ्रांस निवासी एक महिला को 1.40 किलो चरस के साथ किया गिरफ्तार
x

फाइल फोटो 

टीम ने मौके से आरोपी रायर निकोल को गिरफ्तार किया।

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: बागेश्वर जिले में कपकोट पुलिस और एसओजी की टीम ने फ्रांस निवासी एक महिला को 1.40 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वह मादक पदार्थ की तस्करी कर रही थी। आरोपी को न्यायालय के आदेश के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। साथ ही फ्रांस की एंबेसी के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है।

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि एसओजी और पुलिस टीमें शुक्रवार की देर शाम पुलिस उपाधीक्षक अंकित भंडारी के पर्यवेक्षण में चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर महिला उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट की टीम ने खाईबगड़ नया पुल तिराहे के पास संदिग्ध महिला रायर निकोल पुत्री रायर आंद्रे निवासी फ्रांस, हाल निवासी कालीमठ, कसार देवी, जनपद अल्मोड़ा को रोका और उसका सामान चेक किया। इस दौरान महिला के कब्जे से 1.40 किलो चरस बरामद हुई। टीम ने मौके से आरोपी रायर निकोल को गिरफ्तार किया।
Next Story