उत्तराखंड

Dehradun: अधिकारियों को फटकार, तैयारियों में कमी पकड़ी गई

Admindelhi1
10 Feb 2026 8:52 PM IST
Dehradun: अधिकारियों को फटकार, तैयारियों में कमी पकड़ी गई
x

देहरादून: सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को आधी-अधूरी तैयारियों और देरी पर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा नहीं होनी चाहिए।

मंगलवार को हुई बैठक में डॉ. रावत ने निर्देश दिए कि दून सहकारी बाजार और निबंधक कार्यालय का निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जाए। उन्होंने सहकारी संघों– उत्तराखंड सहकारी संघ (यूसीएफ), सहकारी रेशम संघ, राज्य भण्डार निगम और आवास एवं निर्माण सहकारी संघ में पेशेवर प्रबंधन के लिए प्रोफेशनल मैनेजिंग डायरेक्टर तैनात करने के प्रस्ताव शासन को भेजने के आदेश दिए। इसके अलावा अधिकारियों को कृषि समिति रायवाला, एग्लो-इण्डियन सोसायटी, बीएचईएल हरिद्वार गृह निर्माण समिति और श्रीनगर में विभागीय भूमि पर अवैध कब्जे और विवाद शीघ्र सुलझाने के निर्देश भी दिए।

सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अब से सभी बैठकों में पूरी तैयारी के साथ ही उपस्थिति आवश्यक होगी, ताकि विभागीय कामकाज में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में सहकारिता सचिव डॉ. इकबाल अहमद, निबंधक डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story