उत्तराखंड

Dehradun: हरिद्वार से बदरी केदार तक नया नक्शा लाया सुविधा, तीर्थ यात्रियों को राहत

Admindelhi1
15 May 2025 5:40 PM IST
Dehradun: हरिद्वार से बदरी केदार तक नया नक्शा लाया सुविधा, तीर्थ यात्रियों को राहत
x

देहरादून: उत्तराखंड के लिए भारतीय सर्वेक्षण विभाग का तीसरा नवीनतम मानचित्र जारी होने से हरिद्वार से बदरी-केदार यात्रा मार्ग और सुगम हो गया है। मानचित्र के नवीनीकरण में दोनों प्रमुख तीर्थ के अलावा हिमालय के अन्य तीर्थ यात्रा मार्गों को भी विशेष रूप से दशार्या है। इसके अलावा नवीनतम नक्शे में राज्य की 15 नई तहसीलों को शामिल किया गया है।

अब राज्य में तहसीलों की संख्या 95 से बढ़कर 110 हो गई है। मानचित्र में इन सभी तहसील मुख्यालयों को स्पष्ट रूप से दशार्या है। नए संस्करण में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और भारतीय रेलवे के सड़क व रेलवे नेटवर्क को भी अद्यतन (अपडेट) किया है।

जोशीमठ को ज्योतिर्मठ और कौश्या कुटोली श्री कैंची धाम के रूप में दिखाकर महत्वपूर्ण स्थानों के नाम परिवर्तन को भी शामिल किया है। राज्य का यह तीसरा अद्यतन मानचित्र है, जो इससे पहले साल 2008 और उससे पहले साल 2003 में जारी हुआ है।

Next Story