उत्तराखंड

Dehradun: राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्व. खंडूड़ी को किया नमन

Admindelhi1
29 May 2026 2:34 PM IST
Dehradun: राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्व. खंडूड़ी को किया नमन
x
राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने खंडूड़ी को नमन किया

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने शुक्रवार काे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व भुवन चंद्र खंडूड़ी के आवास पर पहुंच की श्रद्धांजलि दी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएस संताेष अपने पूर्व तय कार्यक्रम के तहत आज अन्य भाजपा पदाधिकारियों के साथ स्व खंडूरी के आवास पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर

भाजपा नेताओं ने कहा कि स्व खंडूरी ने संगठन की विचारधारा और ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को अपने सार्वजनिक जीवन में पूरी निष्ठा के साथ निभाया। उनका अनुशासित नेतृत्व, सादगीपूर्ण कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

नेताओं ने कहा कि स्व खंडूरी ने उत्तराखंड में सुशासन, पारदर्शिता और विकास की राजनीति को नई दिशा दी। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संबंधों को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Next Story