उत्तराखंड

Dehradun: दिनदहाड़े हत्या से दहशत का माहौल

Admindelhi1
11 Feb 2026 3:40 PM IST
Dehradun: दिनदहाड़े हत्या से दहशत का माहौल
x

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून शहर के तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड के पास बुधवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शहर के व्यस्त इलाके में, पुलिस मुख्यालय से मात्र 500 मीटर और देहरादून प्रेस क्लब से कुछ कदमों की दूरी पर हुई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।स्थानीय लोगों और पुलिस के मुताबिक, स्कूटी सवार दो युवकों ने अर्जुन शर्मा पर फायरिंग की। गोली सीधे उनके सीने में लगी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा, निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार के रूप में हुई है। अर्जुन शर्मा जी जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे।सूचना मिलते ही कोतवाली डालनवाला की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक का पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ा विवाद पहले से चला आ रहा था। इसके चलते मृतक की माता ने उच्च न्यायालय से सुरक्षा की मांग भी की थी, क्योंकि उन्हें अपने पुत्र की सुरक्षा को लेकर चिंता थी।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अभियुक्तों की तलाश और गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया है। साथ ही पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Next Story