उत्तराखंड

Dehradun: एमएम लखेड़ा के निधन से शोक की लहर, राज्यपाल और सैनिक कल्याण मंत्री ने जताया शोक

Admindelhi1
30 Jun 2026 4:53 PM IST
Dehradun: एमएम लखेड़ा के निधन से शोक की लहर, राज्यपाल और सैनिक कल्याण मंत्री ने जताया शोक
x
उनके योगदान को किया गया याद, राज्यपाल ने परिवार के प्रति संवेदना जताई

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मिजोरम व पुडुचेरी के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल एमएम लखेड़ा के निधन पर आज देहरादून स्थित उनके आवास पर पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

राज्यपाल ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल लखेड़ा का राष्ट्रसेवा, सैन्य नेतृत्व व सार्वजनिक जीवन में योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

वहीं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लखेड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ले. जनरल लखेड़ा का निधन राष्ट्र, भारतीय सेना व उत्तराखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने लंबे सैन्य जीवन में उत्कृष्ट नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कहा कि उत्तराखंड सहित पूरा देश उनके योगदान को सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण करेगा।

Next Story