उत्तराखंड
Dehradun: मां ने अपनी सात महीने की बच्ची को पानी में डुबाकर मार डाला , केस दर्ज
Tara Tandi
25 March 2025 1:53 PM IST

x
Dehradun देहरादून : एक बार फिर मां की ममता शर्मसार हुई है. विकासनगर की एक महिला ने अपनी सात महीने की बच्ची को पानी की टंकी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
मां ने अपनी सात महीने की बच्ची को पानी में डुबाकर मार डाला
घटना विकसनगरके सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला की है. मामले को लेकर बच्ची के पिता मुंतजिर ने तहरीर दी है. मुंतजिर ने बताया कि उसकी पत्नी सादिया ने उसकी सात महीने की बच्ची को पानी की टंकी में डुबाकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
बेटी की बीमारी से परेशान होकर उतारा मौत के घाट
पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी बेटी बीमार चल रही थी. जिस वजह से वो डिप्रेशन में चली गई. बच्ची से परेशान होकर उसने उसे पानी की टंकी में डुबाकर मौत दे दी. महिला का कबूलनामा सुनने के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए. बता दें महिला का एक तीन साल का बेटा भी है.
आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार मामले को लेकर सहसपुर के थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है. जल्द आरोपी महिला को सलाखों के पीछे भेजा जायेगा. बता दें घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है.
TagsDehradun मां सात महीनेबच्ची पानीडुबाकर मार डालाकेस दर्जIn Dehraduna seven month old child was drowned in water and killedcase registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





