उत्तराखंड

Dehradun: शिष्टाचार भेंट के लिए राज्यपाल से मिला अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण

Admindelhi1
17 July 2026 5:53 PM IST
Dehradun: शिष्टाचार भेंट के लिए राज्यपाल से मिला अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण
x
राज्यपाल भवन में अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से शुक्रवार को लोक भवन में उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी और प्राधिकरण के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने राज्य में अल्पसंख्यक शिक्षा के क्षेत्र में प्राधिकरण की विभिन्न गतिविधियों और शिक्षा के प्रसार, संस्थागत सुदृढ़ीकरण और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी राज्यपाल को दी।

राज्यपाल ने प्राधिकरण के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा सामाजिक समावेशन और सशक्तीकरण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी संबंधित संस्थाओं के समन्वित प्रयासों पर बल दिया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देता रहेगा तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक शिक्षा के अवसर अधिक सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक में प्राधिकरण के सदस्य प्रो. (डॉ.) राकेश कुमार जैन, डॉ. सय्यद अली हमीद, प्रो. प्रेमा तेंजिन, प्रो. गुरमीत सिंह, डॉ. अल्बा मंड्रेले, चन्द्र शेखर भट्ट, राजेन्द्र बिष्ट तथा विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते भी उपस्थित रहे।

Next Story