उत्तराखंड

Dehradun: हेमकुंड साहिब ट्रस्ट और राज्यपाल की बैठक

Admindelhi1
18 March 2026 12:17 AM IST
Dehradun: हेमकुंड साहिब ट्रस्ट और राज्यपाल की बैठक
x
"ट्रस्ट अध्यक्ष ने साझा किए योजनाओं के सुझाव"

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मंगलवार को लोक भवन में श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दाैरान अध्यक्ष ने काे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं की जानकारी दी

भेंट के दाैरान अध्यक्ष बिन्द्रा ने राज्यपाल काे बताया कि यात्रा का शुभारंभ 20 मई को ऋषिकेश से ‘पंज प्यारों’ की अगुवाई में प्रथम जत्थे की रवानगी के साथ किया जाएगा। राज्यपाल ने यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं व यात्रा मार्गों पर किए गए अवस्थापना विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक हो।

राज्यपाल ने ट्रस्ट, शासन व स्थानीय प्रशासन के मध्य स्थापित प्रभावी समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि इस पावन यात्रा के सफल संचालन के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Next Story