उत्तराखंड
Dehradun: स्पा सेंटर पर बड़े पैमाने पर छापे से मचा हड़कंप
Tara Tandi
1 March 2025 7:48 PM IST

x
Dehradun देहरादून : पुलिस ने बड़े पैमाने पर स्पा सेंटरों पर छापेमारी की है। शहर के 147 स्पा सेंटरों पर ये छापे मारे गए हैं। पुलिस ने कई स्पा सेंटरों पर अनियमितता पाए जाने पर चालान भी किया है। एक साथ बड़े पैमाने पर हुई छापेमारी से शहर के स्पा सेंटरों पर अफरा तफरी मच गई।
एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर हुआ एक्शन
देहरादन के एसएसपी अजय सिंह के सख्त रवैए के बाद पुलिस टीमों ने एक साथ शहर के 147 स्पा सेंटरों पर छापे मारे। शहर के अलग अलग इलाकों में ये छापेमारी की गई। पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों के दस्तावेजों को चेक किया। इसके साथ ही अवैध गतिविधियों की आशंका की भी जांच की है। स्पा सेंटरो पर काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में भी पुलिस टीमों ने जानकारी ली है।
कई का हुआ चालान
वहीं इस कार्रवाई में पुलिस ने दो दर्जन से अधिक स्पा सेंटरों का चालान कर दिया है। शहर के 15 स्पा सेंटरों पर 81 पुलिस एक्ट में जबकि 10 स्पा सेंटरों पर 83 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पा सेंटर्स के संचालकों को अपने दस्तावेज दुरुस्त रखने, सीसीटीवी और आने वाले ग्राहकों की आईडी लेने के नियम सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
TagsDehradun स्पा सेंटरबड़े पैमानेछापे मचा हड़कंपDehradun spa centerlarge scale raidcreated commotionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





