उत्तराखंड

Dehradun: मनवीर चौहान ने संजय डोभाल पर निशाना साधा

Admindelhi1
16 Sept 2025 3:33 PM IST
Dehradun: मनवीर चौहान ने संजय डोभाल पर निशाना साधा
x

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें क्षेत्र के विकास से कोई वास्ता नहीं है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने निर्दलीय विधायक संजय डोभाल के आरोप पर एक जारी बयान में पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि संजय डोभाल खनन माफिया के प्रभाव में हैं और शिकंजा कसते ही वह आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं। एकाएक डोभाल के हृदय परिवर्तन के पीछे भी दिलचस्प परिस्थितियां बनी है। कुछ समय पहले मुख्यमंत्री के मंच पर उन्होंने कहा कि सीएम की यमुनोत्री क्षेत्र पर विशेष कृपा रही है। वह पांच रुपये मांगते हैं तो उन्हें 25 रुपये मिलते हैं, लेकिन अब वह क्षेत्र को उपेक्षा का शिकार बता रहे हैं।

मनवीर चौहान ने कहा कि 4 साल पूरे होने को है लेकिन उन्होंने कभी भी जन सरोकारों के मुद्दों पर आवाज उठाने की कोशिश नही की। सड़क, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे मुद्दों पर वह हमेशा खामोश रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक चुनाव जीतने के बाद आम जन की पहुंच से दूरी बना लिए।

यमुनोत्री क्षेत्र में आई आपदा को लेकर समय पर शुरू रेस्क्यू ऑपरेशन राज्य ही नहीं देश ने देखा। कम समय में प्रभावितों को रेस्क्यू और उन्हे तात्कालिक तौर पर राहत मुहैया कराई गई। चार धाम यात्रा सुरक्षा के मानकों के हिसाब से ही चल सकती है और सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।

मनवीर चौहान ने कहा कि कुछ समय से क्षेत्रीय विधायक डोभाल एकाएक आक्रामक तेवर अपनाये हुए हैं उसमे पूरी तरह खनन माफिया की सक्रियता है। उन्होंने कहा कि विधायक के सगे संबंधी भी मामले में आरोपित रहे हैं और उन्हें सरंक्षण मिलता रहा है। जनता सब जानती है और विधायक अपनी जिम्मेदारी से बच नही सकते।

Next Story