उत्तराखंड

Dehradun: मनवीर चौहान ने वायरल पत्र को मनगढ़ंत बताया

Admindelhi1
2 May 2026 11:12 AM IST
Dehradun: मनवीर चौहान ने वायरल पत्र को मनगढ़ंत बताया
x

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने भाजपा विधायक के नाम से वायरल हो रहे कथित पत्र को मनगढ़ंत और कूट रचित बताते हुए कांग्रेस पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया है।

मनवीर सिंह चौहान ने शुक्रवार शाम जारी बयान में कहा कि उक्त पत्र की सत्यता की किसी भी स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है और न ही संबंधित विधायक द्वारा इस प्रकार की कोई जानकारी पार्टी नेतृत्व को दी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी ऐसे निराधार आरोपों के जरिए भ्रम फैलाने का प्रयास करती रही है, जो बाद में गलत साबित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व इस मामले में संबंधित विधायक से जानकारी प्राप्त करेगा और उनके पक्ष को जानने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी प्रकार की अनुशासनहीनता सामने आती है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मनवीर चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयानों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि विपक्ष को दूसरों पर टिप्पणी करने के बजाय अपने संगठन के भीतर के असंतोष पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं के बीच आपसी मतभेद और बयानबाजी सार्वजनिक रूप से सामने आ चुकी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और कैडर आधारित पार्टी है,जो कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ-साथ अनुशासन को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। पार्टी इस पूरे प्रकरण पर उचित समय पर निर्णय लेगी।

Next Story