उत्तराखंड

Dehradun: प्रदर्शन में गरजी महिला कांग्रेस, प्रह्लाद जोशी पर साधा निशाना

Admindelhi1
29 July 2026 6:41 PM IST
Dehradun: प्रदर्शन में गरजी महिला कांग्रेस, प्रह्लाद जोशी पर साधा निशाना
x
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन, उठाई मांगें

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में आज एस्लेहॉल चौक पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया।

इस अवसर पर सभा में ज्योति रौतेला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कथित रूप से बलात्कार के आरोपित के समर्थन में दिए गए बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को महिलाओं का अपमान करने से पहले अपने आचरण और विचारों का आत्ममंथन करना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं की सोच शुरू से ही महिला विरोधी रही है और महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने उत्तराखंड की महिलाओं से आह्वान किया कि जो लोग महिलाओं का सम्मान नहीं करते, उनके विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतरकर आवाज़ बुलंद करें।

ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रदेश एवं देश में महिलाओं, युवाओं और बेरोजगारों के मुद्दों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग गैर-जिम्मेदाराना बयान देकर समाज में गलत संदेश दे रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष विधायक, पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम ने कहा कि जिस व्यक्ति पर बलात्कार के आरोपितों का सम्मान करने जैसे गंभीर आरोप लगते रहे हों, उसे देश के शिक्षा मंत्रालय जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय युवाओं के भविष्य और देश के नैतिक मूल्यों से जुड़ा मंत्रालय है, जोशी को इस महत्वपूर्ण मंत्रालय को सौप जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल, नजमा खान,चंद्रकला नेगी, पूनम बिष्ट, अनुराधा तिवारी, संगीता गुप्ता,सविता सोनकर, निर्मला,संगीता सकलानी, दीपा चौहान, देवेंद्र, रेखा ढींगरा, सावित्री थापा आदि शामिल रहे।

Next Story