उत्तराखंड

Dehradun : गंगोत्री हाईवे पर हिल कटिंग के दौरान हुआ भूस्खलन, रास्ता बंद

Tara Tandi
14 Oct 2024 2:28 PM GMT
Dehradun : गंगोत्री हाईवे पर हिल कटिंग के दौरान हुआ भूस्खलन, रास्ता बंद
x
Dehradun देहरादून: गंगोत्री हाईवे पर सोमवार को दोपहर बाद रतूड़ीसेरा में पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया। इस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं, यात्रियों को सुरक्षित जगहों पर रुकने लिए कहा गया है।
रतूड़ीसेरा में बीआरओ की ओर से पहाड़ी पर ट्रीटमेंट का कार्य किया जा रहा है। पहाड़ी को काटने के दौरान भूस्खलन सक्रिय हो गया है। यहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है। इस कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहन फंस गए हैं। हालांकि मौके पर बीआरओ की मशीनरी मौजूद है, लेकिन पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण वहां पर हाईवे खोलने का कार्य नहीं हो पा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह गनीमत रही कि जिस समय वहां पर भूस्खलन हुआ। उस समय वहां से कोई वाहन नहीं जा रहा था, नहीं तो बड़ी दुघर्टना हो सकती थी।
जिला समन्वयक आपदा प्रबंधन विभाग जय पंवार ने बताया कि रतूड़ीसेरा में पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण दोनों ओर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। मौके पर मशीनरी मौजूद है, भूस्खलन रूकते ही हाईवे खोलने का प्रयास किया जाएगा।
Next Story