उत्तराखंड

Dehradun: खत विशलाड़ जनजाति कर्मचारी संगठन का सफल आयोजन

Admindelhi1
29 Jun 2026 10:46 AM IST
Dehradun: खत विशलाड़ जनजाति कर्मचारी संगठन का सफल आयोजन
x
छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों को मिला सम्मान

देहरादून/क्वांसी: खत विशलाड़ जनजाति कर्मचारी संगठन के तत्वावधान में रविवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, क्वांसी में संगठन का पहला सम्मेलन, मिलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ जय महासू देवता के जयघोष के साथ हुआ। सम्मेलन में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। वक्ताओं ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और नशामुक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया। साथ ही युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में परिषदीय परीक्षा-2026 में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, क्वांसी के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खत विशलाड़ क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

हाईस्कूल वर्ग में संध्या वर्मा, अभिराज वर्मा और अक्षय चौहान तथा इंटरमीडिएट वर्ग में सोनिया, आंचल रावत और आरती रावत को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर संगठन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाज और क्षेत्र के उत्थान के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह चौहान, वीरेंद्र जोशी, अनिल दत्त शर्मा, केशव राम शर्मा, पूरण सिंह, वीरेंद्र शर्मा, उज्ज्वल वर्मा, रोहित शर्मा, मोहित चौहान, ध्वजवीर चौहान, सदर सियाणा शूरवीर सिंह पंवार, अजब सिंह चौहान, श्रीचंद शर्मा, जयपाल सिंह चौहान, हुकम सिंह राणा, राजेंद्र सिंह चौहान, रमेश नेगी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Next Story