उत्तराखंड
Dehradun : त्रिवेणी घाट में गंगा के तेज बहाव में बहा कांवड़िया, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
Tara Tandi
28 July 2024 5:45 PM IST

x
Dehradun देहरादून : उत्तराखंड में कांवड़िये बड़ी संख्या में गंगाजल लेने पहुंचे रहे हैं. रविवार को मध्यप्रदेश से आया कांवड़िया त्रिवेणी घाट में गंगा के तेज बहाव में बह गया. सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कांवड़िये का सकुशल रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला.
एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों पर कावड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जल पुलिस गंगा किनारे घाटों पर सुरक्षा के लिए तैनात है. रविवार को त्रिवेणी घाट पर गस्त के दौरान पुलिसकर्मियों को एक व्यक्ति गंगा के तेज बहाव में बेहटा दिखाई दिया. तत्काल पुलिसकर्मियों ने घटना की सूचना जल पुलिस को दी. घाट में ड्यूटी पर नियुक्त जल पुलिस तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचे.
पुलिस ने किया रेस्क्यू
जल पुलिस में बिना देरी किये नदी के तेज बहाव से डूबते हुए कांवडियों को बचाने के लिए गंगा की तेज धारा में छलांग लगाई और उक्त व्यक्ति का पीछा करते हुए उसे 72 सीडी के पास गंगा की तेज धारा में पकड़ कर सफल रेस्क्यू किया. कांवड़िये की पहचान गणेश कुमार निवासी मध्यप्रदेश के रूप में हुई है. गणेश ने पुलिस का आभार व्यक्त कर अपने गंतव्य को रवाना हो गया
TagsDehradun त्रिवेणी घाटगंगा तेज बहावबहा कांवड़ियामौके पहुंची रेस्क्यू टीमDehradun Triveni Ghatfast flow of GangaKanwariya swept awayrescue team reached the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





