उत्तराखंड

Dehradun: हेलीकॉप्टर ने दो बीमारों को पिथौरागढ़ अस्पताल पहुंचाया

Admindelhi1
26 Aug 2025 6:43 PM IST
Dehradun: हेलीकॉप्टर ने दो बीमारों को पिथौरागढ़ अस्पताल पहुंचाया
x

देहरादून: मानसून काल में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए शासन ने जनपद पिथौरागढ़ में हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराई गई है। मंगलवार को जिला प्रशासन ने दो गंभीर लोगों को हेलीकॉप्टर (एयर एम्बुलेंस) से पिथौरागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया।

आपदा प्रबंधन कक्ष को ग्राम कनार से एक सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला दैवीय आपदा के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य मेतली महेन्द्र परिहार व ग्राम प्रधान कनार ने प्रशासन को जानकारी दी। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने त्वरित संज्ञान लेते दोनों बीमार व्यक्तियों को हेलीकॉप्टर (एयर एम्बुलेंस) से ग्राम कनार से लेकर जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ पहुंचाया। जिससे दोनों को समय पर उचित उपचार मिल सका।

Next Story