उत्तराखंड
Dehradun: तेज बारिश से रुद्रप्रयाग में नुकसान, 12 दोपहिया वाहन बहे
Admindelhi1
24 May 2025 2:25 PM IST

x
"जनहानि नहीं"
देहरादून: रुद्रप्रयाग जिले में शुरुआती बारिश ने ही कहर ढा दिया है। शुक्रवार देर रात केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित अगस्त्यमुनि के विजयनगर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से स्थानीय गदेरा उफान पर आ गया, जिससे 12 से अधिक दोपहिया वाहन बह गए।
रात करीब 1:30 बजे से आधे घंटे से अधिक समय तक हुई तेज बारिश के कारण विजयनगर के पास बहने वाले गदेरे में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे के किनारे खड़ी स्कूटी और मोटरसाइकिलें पानी के तेज बहाव में बहकर मंदाकिनी नदी के किनारे तक पहुंच गईं।थाना प्रभारी महेश सिंह रावत ने जानकारी देते हुए कहा कि, “तेज बहाव में वाहन बहे हैं, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। स्थिति पर अब नियंत्रण है ।”
Tagsदेहरादूनतेज बारिशरुद्रप्रयागनुकसान12 दोपहियावाहनबहेभारी बारिशDehradunheavy rainRudraprayagdamage12 two-wheelersvehiclesswept awayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





