Dehradun: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी

देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कई ऊपरी इलाकाें में बर्पबारी और मैदानी इलाकाें में बारिश की
संभावना है। राज्य के मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी, देहरादून और हरिद्वार जिलों के लिए गरज-चमक, आंधी और ओलावृष्टि के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही, चार हजार मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी भी दी गई है। विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, कल भी राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों को सावधानी बरतने को कहा है। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।





