उत्तराखंड
Dehradun: लोडर और बस की आमने सामने जोरदार भिड़ंत , आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
Tara Tandi
8 April 2025 5:55 PM IST

x
Dehradun देहरादून: विकासनगर के सिंघनीवाला क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ था. पुलिस ने बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें बस पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया था.
आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
सोमवार दोपहर दो बजे करीब विकासनगर के सिंघनीवाला क्षेत्र में लोडर और बस की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई थी. जिसके बाद बस सड़क पर ही पलट गई. बस पलटते ही ड्राइवर मौके से फरार हो गया. घटना का सीसीटीवी सामने आया. जिसमें आरोपी चालक हादसे के बाद भागता हुआ नजर आ रहा है.
हादसे में दो ने गंवाई थी जान
पुलिस ने मंगलवार को बस चालक खालिद पुत्र इकबाल निवासी शेरपुर को सहसपुर के हसनपुर गांव अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है. बता दें सड़क हादसे में एक किशोर समेत एक शख्स की मौत हो गई. जबकि 14 लोग घायल हैं. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.
TagsDehradun लोडर बसजोरदार भिड़ंतआरोपी ड्राइवर गिरफ्तारDehradun loader busstrong collisionaccused driver arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





